Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

"यह एक अलग तरह की चुनौती"- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट का किया समर्थन, जानें क्या कहा

Aryan
16 April 2025 5:52 PM IST
यह एक अलग तरह की चुनौती- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट का किया समर्थन, जानें क्या कहा
x
उन्होंने कहा कि वनडे क्रिकेट हमेशा से ऐसी चुनौती पेश करता है जो कोई प्रारूप नहीं देता।

नई दिल्ली। रोहित शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी शानदार पारियों और एक बेहतरीन नेतृत्व के वजह से ही भारत किक्रेट में आज अलग पहचान बना चुका है। ऐसे में रोहित ने वनडे क्रिकेट का समर्थन करते हुए इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा व्यवस्था में टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद, वनडे क्रिकेट खेल के सबसे सम्मानित प्रारूपों में से एक बना हुआ है।

रोहित ने कहा कि 50 ओवर के प्रारूप से उनका जुड़ाव गहरा है, जो एक क्रिकेटर के रूप में उनके प्रारंभिक वर्षों से जुड़ा है।

क्या बोले रोहित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट की बढ़ती साख के बीच वनडे क्रिकेट के भविष्य का समर्थन किया है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के साथ एक पॉडकास्ट में बताया कि किस तरह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अभियान के दौरान उनकी टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वनडे क्रिकेट हमेशा से ऐसी चुनौती पेश करता है जो कोई प्रारूप नहीं देता और अपना समर्थन दिया है।

भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

भारत में किक्रेट क्रेज इस कदर है कि एक छोटा मैच हारने पर भी किक्रेट फैंस हतास हो जाते हैं। भारत ने हाल ही में रोहित की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। रोहित ने इस दौरान पांच मैचों में 180 रन बनाए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 83 गेंदों पर 76 रन बनाए थे जिससे भारत खिताब अपने नाम करने में सफल रहा था।

वनडे में रोहित का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। उन्होंने 273 मैचों में 11138 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में भी प्रभावित किया था।

आईपीएल 2025 बेअसर बल्ला

फिलहाल रोहित आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रोहित का बल्ला आईपीएल में अब तक खामोश है और कुछ खास कमाल नहीं कर पाए है। उन्होंने पांच मैचों में 11.20 के औसत से 56 रन बनाए हैं। रोहित इस बार कुछ मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी उतरे हैं। जो हैरान कर देने वाला है।

Next Story