Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IPL 2025: विराट कोहली ने आईपीएल में बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Varta24Bureau
11 April 2025 7:24 PM IST
IPL 2025: विराट कोहली ने आईपीएल में बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
x
आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंडरी लगाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

IPL 2025: रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में इतिहास रचा दिया है। विराट ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, कोहली आईपीएल में 1000 बाउंडरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसमें 721 चौके और 280 छक्के शामिल हैं।

कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में ये रिकॉर्ड हांसिल किया। इससे पहले उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल 2 बाउंडरी की जरूरत थी। कोहली ने चार ओवर के अंदर ही इसे पूरा कर दिया। बता दें विराट कोहली 8000 से ज्यादा रन के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंडरी

विराट कोहली- 1000

शिखर धवन- 920

डेविड वॉर्नर- 899

रोहित शर्मा- 885

क्रिस गेल- 761

सुरेश रैना- 709

एबी डि विलियर्स- 664

रॉबिन उथप्पा- 663

एमएस धोनी- 628

दिल्ली के खिलाफ 22 रनों की पारी

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदो पर 22 रन की पारी खेली थी। इसी दौरान कोहली ने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालाकि आरसीबी यह मैच जीतने ने नाकाम रही

Next Story