Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IPL 2025: खिलाड़ी लगातार कर रहे आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन, अब ग्लेन मैक्सवेल पर लगा जुर्माना

Varta24Bureau
9 April 2025 11:45 AM IST
IPL 2025: खिलाड़ी लगातार कर रहे आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन, अब ग्लेन मैक्सवेल पर लगा जुर्माना
x
पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर लगा जुर्माना, 1 डिमेरिट अंक भी जुड़ा

IPL 2025: आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल बल्ले और गेंद दोनों से ही कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच अब आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैक्सवेल पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

मैक्सवेल ने जुर्माना किया स्वीकार

बीसीसीआई के मुताबिक मैक्सवेल पर धारा 2.2 के अंतर्गत लेवल-1 के अपराध के चलते 25% मैच फीस का जुर्माना लगा है और 1 डिमेरिट अंक दिया गया, जिसे मैक्सवेल ने स्वीकार कर लिया है। इसके चलते मामले में कोई भी अधिकारिक सुनवाई नहीं की गई। बता दें लेवल-1 के अपराध के लिए मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम होता है। वहीं मैक्सवेल भी इस सीजन फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। सीएसके के खिलाफ हुए पिछले मैच में वह 1 रन बनाकर आउट हुए थे।

लगातार हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन

आईपीएल के इस सीजन में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी खिलाड़ी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते जुर्माना लगाया गया हो। इस साल खिलाड़ी लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल से पहले पिछले कुछ मैचों में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, रियान पराग और ईशांत शर्मा पर जुर्माना लग चुका है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्वेश राठी पर भी दो बार विवादित तरीके से जश्न मनाने के लिए जुर्माना लगा था।

Next Story