
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL 2025: करुण नायर और...
IPL 2025: करुण नायर और जसप्रीत बुमराह के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक, रोहित शर्मा का मजेदार रिएक्शन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2025: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को हुए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और करुण नायर आमने-सामने आए। इस दौरान मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर रोहित शर्मा का रिएक्शन भी फैंस को काफी मजेदार लगा।
क्या था पूरा मामला?
दिल्ली बनाम मुंबई मुकाबले में आईपीएल में तीन साल बाद वापसी कर रहे अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को जबर्दस्त फॉर्म में देखा गया। नायर ने मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपना निशाना बनाया। करुण नायर ने बुमराह की केवल 9 गेंदों का सामना किया। इस दौरान नायर ने 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 26 रन बना दिए। इसे बुमराह कुछ पचा नहीं पाए और स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के दौरान अचानक करुण नायर के पास आए और सख्त शब्दों में कुछ कहने लगे। जिसके बाद करुण नायर ने भी इसका जवाब दिया। इस पर रोहित शर्मा भी अपना सिर हिलाते हुए हंसने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
करुण नायर का शानदार प्रदर्शन
आईपीएल में वापसी करते हुए करुण नायर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद शानदार प्रदर्शन किया। चेज करते हुए नायर ने 40 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के भी लगाए। हालांकि, नायर की शानदार पारी के बावजूद टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और मुंबई ने 12 रनों से यह मैच अपने नाम किया।