Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

तमिलनाडु में बना भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

Aryan
6 April 2025 2:58 PM IST
तमिलनाडु में बना भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
x

नई दिल्ली। तमिलनाडु के रामेश्वरम में बना भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने एक ट्रेन और जहाज को भी हरी झंडी दिखाई।इसके साथ ही उन्होंने राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी की।

समुद्र के ऊपर बना यह रेलवे ब्रिज अतीत और भविष्य को जोड़ता है। इसे राम नवमी के दिन जनता के सामने पेश किया गया। दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री ने नए पंबन रेलवे पुल को जनता को समर्पित किया। उन्होंने रामेश्वरम से तांब्रम (चेन्नई) के बीच एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने एक तटरक्षक जहाज को भी रवाना किया।

यहां से पीएम मोदी रामेश्वरम के प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना की। वे 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

नया पंबन रेलवे ब्रिज रामेश्वरम द्वीप को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ता है और यह वैश्विक मंच पर भारतीय इंजीनियरिंग की एक बड़ी उपलब्धि है। इसकी लागत 550 करोड़ रुपये से अधिक है। यह ब्रिज 2.08 किलोमीटर लंबा है। इसमें 99 स्पैन (खंभों के बीच की दूरी) हैं और इसका लिफ्टिंग हिस्सा 72.5 मीटर लंबा है, जो 17 मीटर ऊंचाई तक उठ सकता है। इससे बड़े जहाज आसानी से गुजर सकते हैं और ट्रेन सेवा भी बिना बाधा जारी रह सकती है।

Next Story