Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र बदर खान अरेस्ट, खान पर लगा संगीन आरोप, जानें क्या

Varta24 Desk
20 March 2025 11:40 AM IST
अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र बदर खान अरेस्ट, खान पर लगा संगीन आरोप, जानें क्या
x

नई दिल्ली। अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में पढ़ रहे एक भारतीय छात्र बदर खान सूरी को एक संगीन आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि बदर अमेरिका में पोस्ट डॉक्टरेट फेलो थे। मिली जानकारी के अनुसार अब उन्हें अमेरिका से निर्वासित किया जाएगा।

बता दें कि बदर पर फिलिस्तीनी संगठन हमास का प्रचार करने का आरोप लगाया गया है, जिसे अमेरिका ने एक आतंकवादी संगठन का ऐलान किया है। वहीं इसके अलावा, खान पर एक ज्ञात या संदिग्ध आतंकी के साथ करीबी संबंध रखने का भी आरोप है। जिस आरोप में उनपर शिकंजा कसा है।

नकाबपोश एजेंट उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे

दरअसल इस मामले में बदर खान के वकील ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें वर्जिनिया स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार नकाबपोश एजेंट उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे थे। वहीं इन एजेंटों ने खुद को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का अधिकारी बताया और खान को सूचित किया कि सरकार ने उनका वीजा रद्द कर दिया है।

बदर खान के वकील हसन अहमद ने उनकी रिहाई के लिए दायर याचिका में तर्क दिया है कि उनकी गिरफ्तारी का कारण उनकी पत्नी का फलस्तीनी मूल का अमेरिकी नागरिक होना है जबकि वकील का कहना है कि अमेरिका सरकार को संदेह है कि खान और उनकी पत्नी अमेरिकी विदेश नीति के तहत इजरायल के प्रति अपनाए गए रुख के विरोधी हैं, जिसके कारण बदर को निशाने पर लिया गया है।

सरकार 295 लोगों की राष्ट्रीयता की कर रही जांच

हालांकि कुछ रिपोर्ट के अनुसार, 2009 से अब तक कुल 15,952 भारतीयों को अमेरिका की ओर से निर्वासित किया गया है। वहीं इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में कहा था कि भारत सरकार उन 295 लोगों की राष्ट्रीयता की जांच कर रही है, जो अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन की हिरासत में हैं।

अमेरिकी सरकार ने इन लोगों को वापस भेजने के आदेश दिए गए हैं। विदेश मंत्री ने 13 मार्च को एक लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया कि जिन लोगों के भारतीय नागरिक होने की पुष्टि की जाएगी, केवल उनको ही निर्वासित किये जाने के लिए स्वीकार किया जाएगा।

Next Story