Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राज्यसभा में पीएम मोदी ने गिनाया- बालीवुड की किन-किन हस्तियों को कांग्रेस ने किया प्रताड़ित! सुनाया रोचक प्रसंग

Tripada Dwivedi
6 Feb 2025 5:52 PM IST
राज्यसभा में पीएम मोदी ने गिनाया- बालीवुड की किन-किन हस्तियों को कांग्रेस ने किया प्रताड़ित! सुनाया रोचक प्रसंग
x

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष, खासतौर पर कांग्रेस पर तीखे हमले किए और सरकार की नीतियों, विकास मॉडल और भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया।

राष्ट्रपति के अभिभाषण की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण प्रेरणादायक और प्रभावी था। उन्होंने विपक्ष और सत्ता पक्ष के सांसदों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस से 'सबका साथ, सबका विकास' की उम्मीद करना बहुत बड़ी गलती होगी। कांग्रेस का मॉडल परिवार पहले, देश बाद में है। कांग्रेस के कार्यकाल में तुष्टिकरण की राजनीति हावी थी। उन्होंने हमेशा दूसरों की लकीर छोटी करने की राजनीति की, सरकारें अस्थिर कीं, इसलिए लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ रहे दल भी भाग रहे हैं।

संविधान और ऐतिहासिक फैसले

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 के बाद भारत को एक वैकल्पिक शासन मॉडल मिला, जो तुष्टिकरण नहीं, बल्कि संतुष्टि पर केंद्रित है। ओबीसी पैनल को संवैधानिक दर्जा देने की मांग कांग्रेस ने नजरअंदाज की, हमने इसे पूरा किया। हमने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण दिया। आज कुछ लोग UCC (समान नागरिक संहिता) पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन अगर वे संविधान की बहस पढ़ेंगे तो सच्चाई जान जाएंगे।

इमरजेंसी में बालीवुड पर भी हमला

पीएम मोदी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के समय मुंबई में मजदूरों की हड़ताल हुई थी। मजरूह सुल्तानपुरी ने कविता पढ़ी, उन्हें जेल में डाल दिया गया। बलराज साहनी को भी जेल में डाल दिया गया था। वीर सावरकर पर कविता लिखने के कारण हृदयनाथ मंगेशकर को आकाशवाणी से प्रतिबंधित कर दिया गया था। वहीं, देवानंद और किशोर कुमार को भी आकाशवाणी पर प्रस्तुति से प्रतिबंधित कर दिया गया। इस देश ने आपातकाल का दौर भी देखा है, जब संविधान की भावना को कुचला गया।

विकास मॉडल और बजट

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा मॉडल राष्ट्र प्रथम है, देश की जनता ने इसे समझा और समर्थन दिया। हम मध्यम वर्ग और नव-मध्यम वर्ग को मजबूत करना चाहते हैं। इस बजट में 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं लगाया गया है।

युवा और खेलों पर जोर

भाजपा सरकार ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। 30 वर्षों के बाद हमने नई शिक्षा नीति लाई। टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना और खेलो इंडिया पहल ने खेल जगत को बदला है। महिला एथलीटों ने भी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई है।

Next Story