Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किनके रिश्ते में आएगी मिठास

Varta24 Desk
27 March 2025 7:00 AM IST
मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किनके रिश्ते में आएगी मिठास
x

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बना सकते हैं। सामाजिक कार्य करने वाले लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

वृष राशि के जातको के लिए आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। ऑफिस के काम में उच्च अधिकारियों से मदद ले सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यापार में पिता से सहयोग मिलेगा। सेहत बढ़िया रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। घर से जुड़े कामों को पूरा करने में घर के किसी बड़े से सहायता मिल सकती है। ऑफिस में बॉस की बात को न टालें। सेहत सही सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज बेरोज़गारों को मनचाहा काम मिल सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज का दिन घूमने फिरने में अधिक बीतेगा। व्यापार में लाभ होने के योग है। रिश्ते मिठास पैदा होगी। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। करियर के लिए किसी अनुभवी से सलाह ले सकते हैं। पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। व्यापार में नए लोगों से संभल कर रहने की ज़रूरत हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी से भी दोस्ती करने से पहले उनके बारे में सारी जानकारी हासिल कर लें। ऑफिस में कोई काम को लेकर आपकी शिकायत कर सकता है। व्यापार में किसी अनुभवी से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

धनु राशि के जातक आज उन्नति पाएंगे। बुद्धि और विवेक से सफलता पा सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशियों भरा रहेगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी। संतान की वजह से मन परेशान हो सकता है। आज आपको पुराने मित्र की याद सता सताएगीं।

मकर राशि के जातकों आज बड़े लक्ष्य की पूर्ति कर पाएंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। कानूनी मामले में सफलता से मन खुश रहेगा। भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। लंबे समय बाद पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि के जातकों को अपनी दिनचर्या बदलनी होगी। वाहन का उपयोग सावधानी से करने की सलाह आपको दी जा रही है। नौकरीपेशा हैं तो परेशानी झेलनी पड़ सकती है। संतान की तरक्की से आप खुश रहेंगे। शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिल सकता है। अपनी बात किसी से शेयर न करें।

मीन राशि के जातक आज टेंशन में रह सकते हैं। खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है। व्यापारी हैं तो समस्या आ सकती है। जिम्मेदारियों से घबराएं नहीं। व्यय को कंट्रोल कर के चलें। बिजनेस में प्रॉफिट नहीं होने से मन परेशान हो सकता है। कुछ नया करने की इच्छा जाग सकती है।

Next Story