Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किनके लिए प्रेम विवाह के उत्तम योग बन रहे हैं

Varta24 Desk
22 March 2025 7:00 AM IST
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें किनके लिए प्रेम विवाह के उत्तम योग बन रहे हैं
x

मेष राशि के लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, तो उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई काम लंबे समय से अटक रही थी, तो वह भी फाइनल होगी। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती हैं। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि लोग आज कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं चलेगी। आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर काफी परेशान रहेंगे। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अपनी आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आपके पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर थोड़ी जिम्मेदारी आने से आप घबरा सकते हैं।

कर्क राशि के लोगों के लिए आज राजनीति में कार्यरत है, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको मेहनत अनुसार फल मिलने से खुशी होगी। आप अपने खर्चों को करने से पहले अपनी जेब पर भी पूरा ख्याल रखें। आपका किसी बाहरी व्यक्ति से वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, नहीं तो कानूनी हो सकती है। यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की संभावना दिख रही है।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज आत्मसम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी।

कन्या राशि के लोगों के आज कामों की सराहना होगी। प्रेम कर रहे लोगों को विवाह के उत्तम योग बन रहे हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपको कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको आज धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है।

तुला राशि के लोगों के लिए आज चिताओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी भूमि वाहन आदि से संबंधित यदि कोई वाद विवाद कानून में चल रहा है, तो आपको उसमे चुप लगाना होगा। आज आपको अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आप अपने बिजनेस में को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लोगों को आज कोई सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आज आपके इनकम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी धन प्राप्ति के मार्ग से सुगम होंगे।

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं।

मकर राशि के जातकों के लिए आज चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को अगले दिन पर डाल सकते हैं। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

कुंभ राशि के जातकों के आज बिगड़े काम बनेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। संतान के करियर को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आपके किसी काम में यदि बाधा आ रही थी, तो उसके दूर होने की संभावना है। आप अपने घर परिवार के कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो वह आसानी से पूरे होंगे।

मीन राशि के लोगों के लिए आज दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी, दोनों एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान करेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। नयी ऊर्जा आपके मन में विराजमान रहेगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ी टेंशन तो रहेगी, लेकिन संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Next Story