
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- जबलपुर में भीषण सड़क...
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 7 की मौत, कई घायल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक की टक्कर से ट्रेवलर वाहन चकनाचूर हो गया। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ यात्री अब भी ट्रेवलर में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा नेशनल हाईवे-30 पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे का शिकार हुए यात्री आंध्र प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। वे प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी जबलपुर में यह दुर्घटना हो गई।
अब तक 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति अब भी ट्रेवलर में फंसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है।