Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किसके पार्टनर की तलाश होगी खत्म

Varta24 Desk
9 April 2025 7:00 AM IST
Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किसके पार्टनर की तलाश होगी खत्म
x

मेष राशि आज का दिन अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का सोच-समझ कर चुनाव करें, क्योंकि किसी बात पर विवाद हो सकता हैं। आय में वृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र और संबंधी से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ राशि के जातक आज आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, लेकिन कही ना कही मन में इसे लेकर संशय बना रहेगा। हालांकि आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा।

मिथुन राशि के जातक का आज भाग्य आपके साथ है। दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। किसी बात को लेकर दृढ़-निश्चय भी कर सकते हैं जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

कर्क राशि के जातको सिंगल जातको को किसी रिश्ते की तलाश में हैं तो आज आपके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता हैं जिससे आपका और आपके घरवालों का मन आनंदित रहेगा। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा।

सिंह राशि के लोग आज यदि कोई बीमारी से कुछ दिन से परेशान हैं तो उसमें सुधार होगा और आप पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आज आपको खुशी के समाचार मिलने की संभावना।

कन्या राशि वालों को आज व्यापार में नुकसान होने की संभावना हैं, इसलिए पैसों से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से बचे। किसी के साथ धन-संबंधी बात करने से भी बचे। कारोबारी नए अनुबंध होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपके शत्रु पराजित होंगे।

तुला राशि वालो का आज मन आध्यात्म की ओर रहेगा। घरवालों या दोस्तों के साथ मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं जिससे मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। भय, पीड़ा और भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी।

वृश्चिक राशि कुछ दिनों से यदि आपके मन में कोई बात हैं जो आप किसी के साथ साझा नहीं कर पा रहे हैं तो आज उसके लिए सही दिन हैं। इसलिए जो भी मन में हैं उसे साफ-साफ शब्दों में कह डाले। यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता।

धनु राशि को आज किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता हैं लेकिन आज आप अपनी वाणी पर संतुलन बनाए रखे। घर के किसी सदस्य की तबियत भी खराब रह सकती हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे।

मकर राशि के छात्रों को आज अपने अध्यापको से किसी बात को लेकर डांट पड़ सकती हैं जिससे उनका मन आक्रोशित रहेगा। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें।

कुंभ राशि के लोगों को आज अगर शेयर मार्किट में पैसा लगाया हुआ हैं तो उसमें हानि उठानी पड़ सकती हैं लेकिन समय रहते इसमें सुधार हो जाएगा। आपके पास कई अच्छे अवसर आएंगे जिनका लाभ आप उठा सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि के लोगों का आज खर्च ज्यादा हो सकता है, लेकिन उसकी ज्यादा चिंता ना करे क्योंकि कुछ ही दिनों में इसका उचित लाभ भी आपको मिल जाएगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

Next Story