Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गृह मंत्रालय का जम्मू और कश्मीर में बड़ा एक्शन, इत्तिहादुल मुस्लिमीन को पांच साल के लिए प्रतिबंधित, जानें क्यों

Varta24 Desk
11 March 2025 9:00 PM IST
गृह मंत्रालय का जम्मू और कश्मीर में बड़ा एक्शन, इत्तिहादुल मुस्लिमीन को पांच साल के लिए प्रतिबंधित, जानें क्यों
x

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इत्तिहादुल मुस्लिमीन को एक अवैध संघ घोषित कर दिया है। यही नहीं इसे अगले पांच वर्षों तक उसे तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि यह संगठन अवैध गतिविधियों में संलिप्त है, जो देश की एकता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं।

बता दें कि गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा कि जेकेआईएम देश के खिलाफ कार्य कर रहा है और इसके कार्यों से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो रहा है। इसके अंतर्गत संगठन की सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है और इसके सदस्य या सहयोगी किसी भी प्रकार की सक्रियता में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि इस फैसले के बाद, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संगठन के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय के इस फैसले को देशभर में सुरक्षा मामलों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए आवश्यक कदम है।

Next Story