
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- गृह मंत्री अमित शाह ने...
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में रोड शो कर दिखाई ताकत ! जानें केजरीवाल पर बरसते हुए क्या कहा ?

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान रोहतास नगर में एक भव्य रोड शो किया। जिसमें भारी संख्या में पार्टी समर्थकों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। अमित शाह का यह रोड शो दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ताकत और समर्थन का प्रदर्शन था।
अमित शाह ने मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 5 फरवरी को मतदान के दौरान हर एक राष्ट्रप्रेमी से अपील की कि वे मुस्तफाबाद में कमल के निशान पर बटन दबाएं और भाजपा के पक्ष में वोट करें। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक बड़ी लहर चल रही है, और उन्होंने यह विश्वास जताया कि 8 फरवरी को दिल्ली में सरकार बदलने वाली है।
अमित शाह ने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि केजरीवाल सरकार ने बड़ी वादाखिलाफी की है और जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी नेताओं ने हजारों करोड़ रुपये की राशि शराब घोटाले में गबन की है, जिससे दिल्ली की जनता को भारी नुकसान हुआ है।