Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हेमंत सोरेन की भाभी व भाजपा नेता सीता सोरेन पर उनके पीए ने तान दी पिस्तौल, जानें फिर क्या हुआ

Varta24 Desk
8 March 2025 1:59 PM IST
हेमंत सोरेन की भाभी व भाजपा नेता सीता सोरेन पर उनके पीए ने तान दी पिस्तौल, जानें फिर क्या हुआ
x

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और भाजपा नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला हुआ। सीता सोरेन अपने परिवार के साथ धनबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान एक होटल में बातचीत के दौरान उनके पीए देवाशीष मनोरंजन घोष ने उन पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

सीता सोरेन ने लगाया आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव में हुए खर्च को लेकर चर्चा कर रही थीं, इसी दौरान उनके पीए देवाशीष मनोरंजन घोष के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर देवाशीष ने गुस्से में आकर गैर-लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और सीता सोरेन पर तान दी। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे अरेस्ट कर लिया।

दरअसल हमले के बाद सीता सोरेन ने कहा कि वह इस घटना से आहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के समय से ही उनके खिलाफ साजिश रची जा रही थी। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देवाशीष मनोरंजन घोष इसका मोहरा था। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि उनके विरोध में किसी गिरोह के इशारे पर यह हमला किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना के बाद झारखंड के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

Next Story