
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- झगड़े के बाद पत्नी को...
झगड़े के बाद पत्नी को मार डाला वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

गाजियाबाद। न्यू डिफेंस कॉलोनी में सौतेली बेटी की शादी से नाराज पिता ने अपनी पत्नी की झगड़े के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
रोशनी शर्मा ने बताया कि उनकी मां रेनू शर्मा ने पहले पति की मौत होने पर दूसरी शादी अनिल शर्मा निवासी आगरा से करीब 11 साल पहले की थी। रोशनी शर्मा अपनी मर्जी से रोहित दिवाकर से शादी करना चाहती थी। उनके फैसले से उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य समहत थे। लेकिन उनके दूसरे पिता अनिल शर्मा सहमत नहीं थे। इस बात को लेकर अनिल शर्मा और रेनू के बीच झगड़ा होने लगा।
26 फरवरी को परिजनों ने रोशनी शर्मा की शादी रोहित दिवाकर से करा दी। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे अनिल शर्मा ने उनकी मां रेनू को फोन कर बुलाया। मां रेनू फोन पर बात करते हुए घर से चली गई थी। मां फिर घर नहीं आई तो उन्होंने रात भर रेनू को तलाश किया। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर के पीछे डिफेंस कॉलोनी के खाली मैदान में महिला के शव मिलने की जानकारी हुई। आनन फानन में वह मौके पर पहुंची तो देखा शव उनकी मां रेनू का है। मां रेनू के सिर में चोट लगी हुई थी और गले में चुन्नी का फंदा लगा था।
रोशनी ने आरोप लगाया है कि उनकी मां रेनू को अनिल शर्मा ने समझौता करने के बहाने डिफेंस कॉलोनी के मैदान में बुलाया और उसकी हत्या कर दी।