Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

HARYANA: नगर निगमों के मेयर चुनाव में बाजेपी की बम्पर जीत, कांग्रेस को झटका

Varta24 Desk
12 March 2025 2:17 PM IST
HARYANA: नगर निगमों के मेयर चुनाव में बाजेपी की बम्पर जीत, कांग्रेस को झटका
x

चंडीगढ़। हरियाणा के 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इनमें हिसार, रोहतक, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद, यमुनानगर, करनाल और मानेसर शामिल हैं, जहां मेयर और वार्ड पार्षदों के लिए मतगणना चल रही है। ये चुनाव स्थानीय प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं। वहीं सोनीपत और अंबाला में मेयर के लिए उपचुनाव हो रहा है।

कोमल सैनी पानीपत की नई मेयर बनीं

बता दें कि पानीपत नगर निगम चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कोमल सैनी ने बड़ी जीत हासिल की है। कोमल सैनी ने 160,091 वोटों से जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार सविता गर्ग को 121,955 वोटों से हार हुई है। गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर उम्मीदवार राज रानी मल्होत्रा ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार सीमा पाहुजा को हराकर यह पद हासिल की है जबकि हिसार नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवार प्रवीन पोपली चुनाव जीत दर्ज कराई है।

रोहतक नगर निगम चुनाव में बीजेपी के मेयर पद के प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी सूरजमल किलोई को 45,198 वोटों से हराया है। सिरसा में बीजेपी प्रत्याशी शांति स्वरूप ने 12779 के अंतर से चुनाव जीत लिया है।

वहीं फरीदाबाद में एक ही परिवार के तीन प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। ये लोग निगम का चुनाव निर्दलीय तौर पर लड़ रहे थे। इसमें पति-पत्नि और देवर ने चुनाव जीता है।

जानें कहां कौन जीते

अंबाला - BJP जीती

फरीदाबाद - BJP जीती

गुरुग्राम - BJP जीती

मानेसर - निर्दलीय जीतीं

सोनीपत - BJP जीती

पानीपत - BJP जीती

रोहतक - BJP जीती

यमुनानगर - BJP जीती

हिसार - BJP जीती

करनाल - BJP जीती

Next Story