
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भगोड़ा मेहुल चोकसी...
भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में अरेस्ट! भारत लाने की प्रकिया शुरू, जानें 13,500 करोड़ का फ्रॉड करने वाला कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा

नई दिल्ली। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में भारत से भागे आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं चोकसी की गिरफ्तारी CBI की अपील पर पर किया गया था। अब चोकसी को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि उसे जल्द भारत लाया जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार मेहुल चोकसी को बेल्जियम की अदालतों में कानूनी अड़चनें प्रक्रिया में देरी कर सकती हैं। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य कारणों से मेहुल चोकसी बेल्जियम में अपनी पत्नी के साथ ठहरा था। यहां से वह स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश में था।
13,500 करोड़ का किया था लोन फ्रॉड
बता दें कि मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड किया था और भारत में गिरफ्तारी से बचने के लिए भागकर बेल्जियम पहुंच गया था। वहीं भगोरा चोकसी यहां वो अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहा था। चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी के पास बेल्जियम की नागरिकता है। कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि चोकसी के पास बेल्जियम में 'एफ रेजीडेंसी कार्ड' है और वो इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम आया है।
चोकसी रिहाई की कर सकता है मांग
दरअसल, मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करते समय बेल्जियम पुलिस ने मुंबई की एक कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ जारी किए गए दो अरेस्ट वारंट का हवाला दिया। कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि ये वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 को जारी किए गए था। लेकिन कहा जा रहा है कि चोकसी खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देते हुए तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है।
सीबीआई और ईडी द्वारा मेहुल चोकसी पर चल रहा मुकदमा
बता दें कि पीएनबी से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई और ईडी द्वारा मेहुल चोकसी पर मुकदमा चल रहा है। इस मामले में चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है, जो लंदन में छिपा हुआ है। फिलहाल उसके प्रत्यर्पण का भी इंतजार किया जा रहा है।
वहीं ईडी ने मेहुल की संपत्ति को जब्त किया था, इसको लेकर चोकसी ने राजनीतिक साजिश के बताया था, उसका कहाना था कि राजनीतिक साजिश की वजह से उसपर यह एक्शन लिया गया है। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा था कि ईडी ने अवैध तरीक से उसकी भारत में संपत्तियों को जब्त कर रखा है।