Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Horoscope: मेष से लेकर मीन तक जानें कैसी रहेगी आपकी होली

Varta24 Desk
14 March 2025 7:00 AM IST
Horoscope: मेष से लेकर मीन तक जानें कैसी रहेगी आपकी होली
x

मेष राशि वालों को आज व्यापार में नई योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। होली के मौके पर मेहमानों का आगमन होगा व्यक्तिगत कार्यों के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार जनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि को होली के मौके पर मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि वालों जातक होली पर फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। संतान के व्यवहार से मन नाखुश रहेगा । आज परिवार जनों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। मकान दुकान बदलने का योग है।

कर्क राशि वालों का आज आप पसंद कर रहे है वो आपका जीवन बनेगा जिसके कारण प्रसन्नता रहेगी। घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के व्यवहार मन खराब हो सकता है नाराजगी बढ़ेगी ।

सिंह राशि वालों आज आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे। सामाजिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक चर्चा सफल होगी।

कन्या राशि वालों को पारिवारिक और निजी जिम्मेदारियां को निभाएंगे। आध्यात्मिक को धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। मन की बात किसी से कहने का अवसर मिलेगा। कीमती उपहार मिल सकता हैं।

तुला राशि वालें आज आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ के प्रबल आसार बन रहे हैं। संतान के करियर में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक राशि वालों का होली का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक समृद्धि होगी। नौकरी में मनचाहा पद मिलने से खुश रहेंगे अधिकारियों से व्यवहार दुरुस्त होंगे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि वालों को आज आकस्मिक किसी बड़े खर्च की आशंका है। स्वास्थ्य में कमी आएगी संतान के व्यवहार से नाराज रहेंगे। नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। वैवाहिक चर्चाएं सफल होगी।

मकर राशि वालों का होली के दिन जमीन से जुड़े सौदे निरस्त होंगे। आज आर्थिक हानि की संभावना दिख रही है। आलस की कारण कार्यलंबित होंगे। आप अपने क्रोध पर काबू रखें।

कुम्भ राशि होली के दिन आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे। आपके भाइयों के साथ व्यवहार सुधरेंगे। निजी जीवन में दूसरों का प्रवेश न होने दें। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

मीन राशि वालों का होली पर नौकरी में चल रहे विवाद बढ़ सकते हैं अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें जरूरत होने पर ही बोले। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों की प्राप्ति होगी।

Next Story