Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अर्जेंटीना की पूर्व राष्ट्रपति का अमेरिका में प्रवेश हुआ प्रतिबंध, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

Varta24Bureau
22 March 2025 1:00 PM IST
अर्जेंटीना की पूर्व राष्ट्रपति का अमेरिका में प्रवेश हुआ प्रतिबंध, भ्रष्टाचार के लगे आरोप
x
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लाखों डॉलर की रिश्वतखोरी के लगाए आरोप, कोर्ट ने भी सुनाई थी सजा।

नई दिल्ली। अर्जेंटीना की पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज की अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फैसला अमेरिका के विदेश विभाग ने लिया। उन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने और अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगे हैं। साथ ही फर्नांडीज के योजना मंत्री जूलियो डी विडो और उनके परिवार के लोगों पर भी प्रतिबंध लगा है।

अमेरिका के विदेश मंत्री ने लगाए आरोप

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बयान जारी कर बताया कि फर्नांडीज और जूलियो डी विडो ने सार्वजनिक निर्माण अनुबंधों से जुड़ी कई योजनाओं में लाखों डॉलर की रिश्वतखोरी की और उनसे वित्तीय लाभ उठाया। विदेश मंत्री ने निजी लाभ के लिए पद का दुरुपयोग करने के भी आरोप लगाए।

रुबियो ने यह भी कहा की संयुक्त राज्य अमेरिका उन लोगों के लिए जवाबदेही को बढ़ावा देना जारी रखेगा जो निजी लाभ के लिए सार्वजनिक शक्ति का दुरुपयोग करते हैं।

सुनाई गई थी ये सजा

बता दें कि अर्जेंटीना की पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज को साल 2022 में तीन न्यायाधीशों के पैनल की ने एक धोखाधड़ी योजना के लिए दोषी ठहराया था। उन्हें 6 साल की जेल और सार्वजनिक पद पर आजीवन प्रतिबंध लगने की सजा सुनाई गई थी। लेकिन फर्नांडीज ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया और वह जेल में नहीं है। पिछले साल उनकी इस सजा को बरकरार रखा गया है। इसी के चलते अमेरिका के विदेश विभाग ने उनकी अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Next Story