Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पूर्व विधायक जय किशन का निधन! दिल्ली कांग्रेस ने खोया एक मजबूत दलित चेहरा

Varta24 Desk
17 April 2025 4:27 PM IST
पूर्व विधायक जय किशन का निधन! दिल्ली कांग्रेस ने खोया एक मजबूत दलित चेहरा
x

नई दिल्ली, (शुभांगी)। दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चार बार विधायक रह चुके जय किशन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। वह लंबे समय से मधुमेह और डिप्रेशन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

जय किशन दिल्ली में कांग्रेस के एक प्रमुख दलित नेता थे। उन्होंने सुल्तानपुर माजरा सीट से 1993, 2003, 2008 और 2013 में विधानसभा चुनाव जीता। 1998 में उन्होंने अपनी पत्नी सुशीला देवी को चुनाव में उतारा था, और वह भी विजयी हुईं थीं।

जय किशन का राजनीतिक सफर एक सफाई कर्मचारी के रूप में शुरू हुआ था। उन्होंने 1980 में कांग्रेस से जुड़कर पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिनमें AICC महासचिव और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष शामिल हैं।

हाल ही में हुए 2025 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें सुल्तानपुर माजरा से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें केवल 8,600 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।

उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें एक "समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजसेवी" बताया। जय किशन का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 1 बजे किया गया।

Next Story