
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अक्षय कुमार और अरशद...
अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत 'जॉली एलएलबी3' को लेकर फैंस का इंतजार खत्म, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

मुंबई। अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत 'जॉली एलएलबी3' फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर अब एक अपडेट सामने आया है। जहां पहले खबर आई थी कि आईपीएल को लेकर फिल्म का रिलीज डेट बढ़ा दिया गया है। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म करने वाली एक खबर सामने आई है।
दो भागों को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया
बता दें जॉली एलएलबी के पहले दोनों भागों को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इन दोनों भागों की सफलता के बाद निर्माताओं ने फिल्म के तीसरे भाग का ऐलान कर दिया था। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल सितंबर में सिनेमाघरों में आएगी। इसमें सौरभ शुक्ला और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में हैं।
दरअसल, फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'अक्षय कुमार-अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज डेट लॉक हो गई। वायकॉम 18 स्टूडियोज ने 19 सितंबर 2025 को बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी 3 के लिए रिलीज डेट लॉक कर दी है, जो फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म है।
अक्षय और अरशद के बीच मुकाबला होने की उम्मीद
वहीं पहली जॉली एलएलबी फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। जिसके बाद 2017 में इसका सीक्वल आया। तीसरी फिल्म में अक्षय और अरशद के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है।
वहीं अक्षय कुमार ने अजमेर में फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद अरशद के साथ एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में दोनों कलाकार खून से लथपथ बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। जो फिल्म में एक एक्शन सीक्वेंस की ओर इशारा करता है। अक्षय ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, और यह शेड्यूल पूरा हो गया।