Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'फैमिली मैन' सीजन 3 एक्टर रोहित बसफोर की मौत, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Varta24 Desk
29 April 2025 12:48 PM IST
फैमिली मैन सीजन 3 एक्टर रोहित बसफोर की मौत, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
x

नई दिल्ली। इस वक्त फिल्मी दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर रोहित बसफोर का निधन हो गया है। वहीं रोहित को मनोज बाजपेयी की हिट वेब सीरीज 'फैमिली मैन' सीजन 3 से पॉपुलैरिटी मिली थी। रोहित को लेकर जो जानकारी सामने आई उसके अनुसार वह रविवार शाम को असम के गरभंगा जंगल में दोस्तों के साथ घूमने गए थे उसके बाद वह मृत पाए गए थे। रोहित की मौत की खबर से बॉलीवुड गलियारों में मातम छा गया है।

पुलिस मामले की कर रही जांच

बता दें कि इस घटना के बाद परिवार ने एक्टर के मर्डर का शक जताया है। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार असम के रहने वाले रोहित कुछ महीने पहले अपने होमटाउन लौटे थे। वहीं रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक्टर रविवार दोपहर दोस्तों के एक ग्रुप के साथ बाहर गए थे। वह दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकले थे। अपने परिवार को कहा था कि वे छोटी सी ट्रिप पर जा रहे थे।

दोस्त ने परिवार को एक दुर्घटना की दी सूचना

वहीं रोहित के परिवार की चिंता तब बढ़ गई जब दिन बीतने के बाद रोरित से फैमिसी का कॉन्टेक्ट टूट गया। दरअसल, रिपोर्ट में कहा गया है कि एक दोस्त ने परिवार को एक दुर्घटना की सूचना दी। हालांकि अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि रोहित की मौत के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि रोहित के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम में पाया गया कि एक्टर के शरीर पर कई चोटें थीं, जिनमें सिर, चेहरे और अन्य हिस्सों पर घाव शामिल थे।

पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

दरअसल, रोहित के परिवार ने उनके हत्या का शक जताया है। परिवार के अनुसार अभिनेता का हाल ही में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। वहीं परिवार ने तीन लोगों पर हत्या का शक जताया है। जिसमें रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर और धरम बसफोर से एक्टर कीकी जान को खतरा था। इसे अलावा परिवार ने एक जिम मालिक अमरदीप का भी नाम लिया है। हालांकि इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं और आगे की जांच चल रही है।

Next Story