
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नागपुर हिंसा का...
नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार, लोगों को भड़काकर फैलाई हिंसा

नागपुर। 17 मार्च को हुई नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान का चहरा सामने आ चुका है। पुलिस के मुताबिक इसने बड़ी संख्या में लोगों को भड़काया, जिसकी वजह से नागपुर में दंगे शुरू हुए।
21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
मामले में 51 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिनका मास्टरमाइंड फहीम खान बताया जा रहा है। कोर्ट में पेशी के बाद फहीम खान को 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। आरोप है कि उसने करीब 500 लोगों को इक्टठा कर पथराव की साजिश रची थी। हिंसा के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़छाड़ करने के भी आरोप लगाए गए हैं। 19 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
बता दें, हाल ही में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए प्रदर्शन किया था और औरंगजेब के प्रतीकात्मक पुतले को फूंका। फिर ये मामला शुरु हुआ। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी हिंसा शुरू की।