Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सुकमा में नक्सली और...
मुख्य समाचार
सुकमा में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 शव बरामद, गोलीबारी जारी
Varta24 Desk
1 March 2025 1:21 PM IST

x
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा के किस्टाराम में आज पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सली और जवानों के बीच गोलीबारी चल रही है। घटना को देखते हुए इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं जबकि हथियार भी बरामद हुए हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के लीडर की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना पर निकली डीआरजी और कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया है। जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। हालांकि अब भी मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल और आसपास सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Next Story