Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईद मुबारक : नमाज के बाद लोगों ने गले लगा कर दी एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं, यूपी में सड़क पर नहीं हुई नमाज

Aryan
31 March 2025 9:23 AM IST
ईद मुबारक : नमाज के बाद लोगों ने गले लगा कर दी एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं, यूपी में सड़क पर नहीं हुई नमाज
x

नई दिल्ली। नमाज के बाद सोमवार को लोगों ने गले लगा कर एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी। यूपी के कई इलाकों में सड़क पर नमाज अदा नहीं हुई। प्रशासन ने पहले ही धर्मगुरु से बात करके‌ सड़क पर नहीं नमाज करने की बात कही थी। लोगों ने ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में अदा की। ईद से पहले चांद रात पर बाजार गुलजार रहे। देर रात तक लोगों ने जमकर खरीदारी की।

एक माह तक चले रमजान के बाद रविवार शाम चांद का दीदार हुआ। इसके बाद दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुरी शाही मस्जिद के इमामों ने देशभर में चांद देखे जाने की तस्दीक कर दी थी। सोमवार को देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्ष के नेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से ईद की बधाई दी।

दिल्ली के जामा मस्जिद स्थित फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने अलग-अलग जगहों पर रविवार देर शाम ईद का चांद दिखने का एलान किया। अहमद ने कहा, हम दुआ करते हैं कि देश में सौहार्द और भाईचारा प्यार के साथ बढ़ता और मजबूत होता रहे।

ईद-उल-फितर 2025 के अवसर पर नमाज अदा करने के लिए लोग जामा मस्जिद पहुंचे हैं। ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई है। जामा मस्जिद में सुबह 6:45 बजे और फतेहपुरी मस्जिद में 7:30 बजे नमाज अदा करने का समय है।

Next Story