
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर दिलीप जायसवाल की ताजपोशी! जानें कबतक रहेंगे अध्यक्ष, क्या दिया नारा

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रुप में एक बार फिर से दिलीप जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि छह महीना पहले ही प्रदेश अध्यक्ष बन चुके थे। लेकिन,आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई थी। अब संवैधानिक तरीके से उनके नाम की ऐलान कर दिया गया है।
दिलीप जायसवाल 2025-27 तक अध्यक्ष रहेंगे
दरअसल, दिलीप जायसवाल ने पार्टी के चुनाव पदाधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपना पर्चा दाखिल किया था। वहीं दोनों डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, और एमएलसी संजय मयूख दिलीप जायसवाल के प्रस्तावक बने थे। अब दिलीप जायसवाल 2025-27 तक अध्यक्ष रहेंगे।
बता दें पटना के बापू सभागार में प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने बिहार है तैयार फिर से एनडीए सरकार का नया नारा दिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री समेत पार्टी के कई वरीय नेता, विधायक और मंत्री शामिल हुए। उपमुख्यमत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता फिर से एनडीए सरकार को बहुमत से जिताने जा रही है। 2025 में हम 200 प्लस सीटों के साथ एनडीए सरकार बनाएंगे।