
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिल्ली मौसम अपडेट:...
दिल्ली मौसम अपडेट: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। देर रात मौसम में बदलाव आया, जिससे बुधवार मध्य रात्रि और बृहस्पतिवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई। हालांकि, फरवरी में बीती रात और बृहस्पतिवार की सुबह पिछले 74 वर्षों में सबसे अधिक गर्म रही।
न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, लेकिन दिन में 18-20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। इससे दिन में हल्की ठंडक महसूस की गई।
शुक्रवार और शनिवार को हल्की वर्षा की संभावना
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह धुंध छा सकती है। गरज के साथ हल्की या बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।