Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- यमुना आरती में दिल्ली...
मुख्य समाचार
यमुना आरती में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ हुईं शामिल, जानें अब अगला कार्यक्रम?
Tripada Dwivedi
20 Feb 2025 7:06 PM IST

x
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज शाम यमुना नदी की वासुदेव घाट पर आरती में शामिल हुईं। उनके साथ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे। उन्होंने घाट पर पूजा-अर्चना की।
बता दें, कि दिल्ली में आज गुरुवार को नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट ने गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद पूरा कैबिनेट दिल्ली सचिवालय पहुंचा और अपने-अपने पदों का कार्यभार संभाला। देर शाम सीएम मंत्रियों के साथ कैबिनेट की पहली बैठक करेंगी।
Next Story