- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिल्ली विधानसभा चुनाव:...
दिल्ली विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग किया मतदान, जनता से वोट डालने की अपील
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 7 बजे से सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अपने परिवार के साथ मतदान किया।
मतदान करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे माता-पिता अपना वोट डालने के लिए बहुत उत्साहित थे और उन्होंने ऐसा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और दिल्ली के विकास के लिए अपना वोट डालें। जो दिल्ली के लिए काम करेगा, उसे जनता का वोट मिलेगा।
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने दिल्ली की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि दिल्ली के लोग बहुत बुद्धिमान हैं। हम उन पर भरोसा करते हैं। वे 'गुंडागर्दी' बर्दाश्त नहीं करते हैं। इसलिए, हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली के लोग सही चुनाव करेंगे।
दिल्ली में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है। कई अन्य बड़े नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और जनता से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। बता दें, कि आज मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी।