Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा को भारी बढ़त, मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में आप आगे, जानें किन प्रमुख सीटों पर कौन आगे-पीछे?

Tripada Dwivedi
8 Feb 2025 10:52 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा को भारी बढ़त, मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में आप आगे, जानें किन प्रमुख सीटों पर कौन आगे-पीछे?
x

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजस्ट आज आ रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सुबह 10:30 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 40 और आप 30 सीटों पर आगे हैं।

विशेष रूप से 2020 के दिल्ली दंगों से प्रभावित और मुस्लिम बहुल 11 विधानसभा सीटों में से आठ पर आप आगे चल रही है, जबकि तीन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

बाबरपुर: आप के गोपाल राय भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के मोहम्मद इशराक खान तीसरे स्थान पर हैं।

बल्लीमारान: आप के इमरान हुसैन भाजपा के कमल बागड़ी से आगे हैं। कांग्रेस के हारून यूसुफ तीसरे स्थान पर हैं।

चांदनी चौक: आप के पुनरदीप सिंह ने अच्छी बढ़त बना ली है। कांग्रेस के मुदित अग्रवाल दूसरे और भाजपा के सतीश जैन तीसरे स्थान पर हैं।

गांधीनगर: भाजपा के अरविंदर सिंह लवली आगे चल रहे हैं। आप के नवीन चौधरी (दीपू) दूसरे और कांग्रेस के कमल अरोड़ा (डब्बू) तीसरे स्थान पर हैं।

करावल नगर: भाजपा के कपिल मिश्रा आगे हैं। आप के मनोज कुमार त्यागी दूसरे और कांग्रेस के डॉ. पीके मिश्रा तीसरे स्थान पर हैं।

किराड़ी: आप के अनिल झा भाजपा के बजरंग शुक्ला पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के राजेश कुमार गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।

मटिया महल: आप के आले मोहम्मद इकबाल आगे हैं। भाजपा की दीप्ति इंदौरा दूसरे और कांग्रेस के आसिम अहमद खान तीसरे स्थान पर हैं।

मुस्तफाबाद: भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट आगे हैं। आप के अदील अहमद खान दूसरे और कांग्रेस के अली मेहदी तीसरे स्थान पर हैं।

ओखला: भाजपा के मनीष चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं। आप के अमानतुल्लाह खान दूसरे और कांग्रेस की अरीबा खान तीसरे स्थान पर हैं।

Next Story