Begin typing your search above and press return to search.
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिल्ली विधानसभा चुनाव:...
मुख्य समाचार
दिल्ली विधानसभा चुनाव: सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Tripada Dwivedi
5 Feb 2025 10:17 AM IST
x
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज बुधवार सुबह 7 बजे से सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया। दिल्लीवासियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डालना शुरू कर दिया है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक दिल्ली में कुल 8.10% मतदान दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुआ है, जहां अब तक 10% से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राजधानी के हर कोने में पुलिस की तैनाती की गई है और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
Next Story