Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रामनवमी 2025: अयोध्या में पहली बार दीपोत्सव, बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने मनाया खास अंदाज में पर्व

DeskNoida
6 April 2025 8:25 PM IST
रामनवमी 2025: अयोध्या में पहली बार दीपोत्सव, बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने मनाया खास अंदाज में पर्व
x
प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर अयोध्या में दो लाख से अधिक दीपों को जलाकर श्रद्धालुओं ने प्रभु राम के आगमन का स्वागत किया।

रामनवमी 2025 का पर्व देशभर में भव्य और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस बार अयोध्या नगरी में रामनवमी के अवसर पर पहली बार एक ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर अयोध्या में दो लाख से अधिक दीपों को जलाकर श्रद्धालुओं ने प्रभु राम के आगमन का स्वागत किया।

राम मंदिर परिसर, सरयू घाट और आसपास के क्षेत्र दीपमालाओं से जगमगा उठे। हर कोना ऐसे रोशन हो गया मानो त्रेता युग फिर से लौट आया हो। श्रद्धालु भक्ति भाव से दीप जलाते नजर आए और भजन-कीर्तन में भाग लेते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस आयोजन की एक और खास बात रही सरयू नदी के जल का ड्रोन से छिड़काव, जिसने इस आयोजन को तकनीकी और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम बना दिया।

वहीं बिहार की राजधानी पटना में भी रामनवमी का उत्सव अलग ही रंग में नजर आया। डाकबंगला चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘मेरे झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे, राम आएंगे राम आएंगे’ भजन पर झूमते हुए नजर आए। हजारों की भीड़ के बीच मुख्यमंत्री ने तालियां बजाकर रामभक्ति का उत्साह दिखाया। उनके साथ मंच पर डिप्टी सीएम स्रमाट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मंत्री विजय चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे।

सीएम नीतीश कुमार का यह अंदाज वर्षों बाद देखने को मिला, जब उन्होंने कई मिनटों तक भजन पर ताली बजाकर भाग लिया। डिप्टी सीएम द्वारा आग्रह करने के बाद ही वे मंच पर जाकर बैठे।

रामनवमी 2025 ने इस बार न सिर्फ धार्मिक भावना को प्रकट किया, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का भी परिचय दिया। अयोध्या से लेकर पटना तक रामभक्ति के इस पर्व ने लोगों के मन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Next Story