
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नई दिल्ली में तुगलक...
नई दिल्ली में तुगलक लेन का नामकरण विवाद! सांसद दिनेश शर्मा ने लगाई विवेकानंद मार्ग की नेम प्लेट, जानें क्यों?

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सड़कों के नाम बदलने को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने सरकारी आवास के द्वार पर 'तुगलक लेन' की जगह 'स्वामी विवेकानंद मार्ग' की पट्टिका लगा दी। सांसद दिनेश शर्मा को तुगलक लेन स्थित सरकारी आवास आवंटित हुआ था, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रवेश किया और इस नई नेमप्लेट की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया।
इस विवाद पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि जब कोई नए घर में जाता है तो वहां नाम पट्टिका लगाना सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आसपास के कई घरों पर पहले से 'विवेकानंद मार्ग' लिखा था और नीचे 'तुगलक लेन' भी अंकित था।
उन्होंने कहा कि वह खुद सड़क का नाम बदलने का कोई प्रयास नहीं किया, बल्कि केवल सुविधा के लिए यह नाम नेमप्लेट पर लिखा गया। कर्मचारियों से पूछने पर पता चला कि गूगल मैप पर भी इसे विवेकानंद रोड दिखाया जाता है, जिससे लोगों को भ्रम न हो, इसलिए यह नाम लिखा गया। सांसद को सड़क का नाम बदलने का कोई अधिकार नहीं होता, यह कार्य राज्य सरकार और नगर निकाय के अधीन आता है।