Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कन्हैया कुमार को पुलिस गिरफ्त में लेने के साथ समाप्त हुई कांग्रेस की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा, अब यात्रा पर प्रतिक्रिया का दौर शुरू

Varta24 Desk
11 April 2025 4:39 PM IST
कन्हैया कुमार को पुलिस गिरफ्त में लेने के साथ समाप्त हुई कांग्रेस की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा, अब यात्रा पर प्रतिक्रिया का दौर शुरू
x
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार की जनता बेराजगारी और गरीबी से परेशान हैं। मजबूरी में उन्हें पलायन करना पड़ रहा है।

पटना। बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता सीएम नीतीश कुमार से मिलने जा रहे थे। लेकिन इस दौरान हंगामा बढ़ गया। वहीं पलायन और बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा के दौरान NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जमकर बवाल देखने के लिए मिला है।

पलायन रोको नौकरी दो यात्रा का आज आखिरी दिन

बता दें कि कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा का आज आखिरी दिन है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस का घेराव किया है। जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंप सकते हैं। कन्हैया के अलावा युवा कांग्रेस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास भी हिरासत में लिए गए हैं।

दरअसल, कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा का आज अंतिम दिन था। मिली जानकारी के अनुसार, हंगामा बढ़ने के बाद युवा कांग्रेस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास भी हिरासत में लिए गए हैं। सभी को पटना के कोतवाली थाने ले जाया गया है।

मौजूदा सरकार के खिलाफ निराशा

हालांकि इस प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार की जनता बेराजगारी और गरीबी से परेशान हैं। मजबूरी में उन्हें पलायन करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से पदायात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा बिहार के नौजवानों और बेरोजगारों के लिए निकाली गई थी। इसमें लाखों लोग जुड़ गए। उनके अंदर मौजूदा सरकार के खिलाफ निराशा है। यह यात्रा अब सत्याग्रह और संघर्ष का रूप ले रही है। लोगों में आक्रोश है।

Next Story