
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिल्ली में कांग्रेस का...
दिल्ली में कांग्रेस का नया दफ्तर, सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन, राहुल और खड़गे रहे मौजूद

नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नए दफ्तर का उद्धाटन आज बुधवार को कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे। पार्टी के नए मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा फहराया गया।
बता दें, कि कांग्रेस पार्टी का नया पता अब 9A कोटला रोड होगा। इससे पहले कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड पर था।
कांग्रेस के नए दफ्तर के ग्राउंड फ्लोर पर बाईं तरफ हाई टेक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम तैयार किया गया है। नई इमारत के बिल्कुल बीच में रिसेप्शन है, जिसके ठीक पीछे कैंटीन बनाई गई है। इमारत के बाईं तरफ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी का दफ्तर होगा। इसके साथ ही टीवी डिबेट के लिए छोटे-छोटे साउंडप्रूफ चैंबर बने हुए हैं। इसके बगल में पत्रकारों और कैमरापर्सन के लिए सिटिंग रूम भी बनाए गए हैं।