Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कॉमेडियन कुणाल कामरा फिर विवादों में फंसे, उपमुख्यमंत्री शिंदे को लेकर दिया यह बयान, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Varta24 Desk
24 March 2025 5:38 AM
कॉमेडियन कुणाल कामरा फिर विवादों में फंसे, उपमुख्यमंत्री शिंदे को लेकर दिया यह बयान, कार्यकर्ताओं में आक्रोश
x
कुणाल कामरा ने अपने यूट्यूब चैनल पर महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए वीडियो अपलोड किया। इसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' बताया।

मुंबई। कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने एक शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा है। इस पर एकनाथ शिंदे गुट नाराज हो गया। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कुणाल कामरा के दफ्तर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने जिस होटल में शिंदे पर तंज किया वहां जमकर तोड़फोड़ की गई और अब उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।।

दरअसल, कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने यूट्यूब चैनल पर महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' बताया था। इस वीडियो की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के सदस्यों ने तीखी आलोचना की और आक्रोश जताया। वीडियो के बाद शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सभी को अपने अधिकारों के भीतर बोलना चाहिए

वहीं अब इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कॉमेडियन कुणाल कामरा की 'गद्दार' वाली टिप्पणी पर कहा, मैंने देखा है कि किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए। सभी को अपने अधिकारों के भीतर बोलना चाहिए। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए ध्यान रखा जाना चाहिए कि पुलिस विभाग को उनके बयानों के कारण हस्तक्षेप न करना पड़े।

इस मामले में शिवसेना के विधायक मर्जी पटेल ने एमआईडासी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1), 353(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कामरा का विवाद से पुराना नाता है

बता दें कि कामरा का विवाद से पुराना नाता है। 2024 में ओला फाउंडर भाविश अग्रवाल से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री, सर्विस को लेकर तीखी बहस हुई थी। कामरा ने ओला ई-स्कूटर सर्विस सेंटर की एक तस्वीर शेयर कर ओला की खस्ताहाल सेवाओं पर सवाल उठाया था, जिसे लेकर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बहस हुई थी। कुणाल और भाविश के बीच बहस इतनी बढ़ी कि भाविश ने उन्हें ये तक कह दिया कि हमारे लिए काम करो, तुम्हारे फेल कॉमेडी करियर से ज्यादा पैसे देंगे।

वहीं कुणाल को वर्ष 2020 में इंडिगो और स्पाइसजेट समेत 4 एयरलाइन्स ने प्रतिबंधित कर दिया था। उन पर एक पत्रकार को फ्लाइट में परेशान करने का आरोप था। इंडिगो ने कामरा पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाया था

इसके अलावा वर्ष 2022 में कॉमेडियन कुणाल कामरा पर भारतीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की एक एडिट की गई तस्वीर शेयर की थी। कामरा के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज को एक राजनीतिक दल के ध्वज से बदलने के लिए परिवाद दाखिल की गई थी। परिवाद वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने दायर किया था। उन्होंने कामरा के सोशल मीडिया पोस्ट को भारतीय राष्ट्रीय झंडे का अपमान बताया था।

Next Story