
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सीएम रेखा गुप्ता का...
सीएम रेखा गुप्ता का AAP पर तीखा हमला, संकल्प गर्ल्स हॉस्टल का किया उद्घाटन, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आप पर एक बार फिर तीखा हमला कर दिया है। दरअसल आम आदमी पार्टी द्वारा 25 अप्रैल को होने वाले मेयर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लेने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने तंज कसा। उन्होंने कहा हार के डर की वजह से आप ने यह फैसला लिया है। जिसके बाद उनका यह बयान चर्चा में आ गया। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला अंदरूनी कलह और राजनीतिक शर्मिंदगी के डर से जुड़ा हुआ है।
क्या बोली रेखा गुप्ता
सीएम गुप्ता ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'यह अच्छा है कि उन्हें समय रहते यह एहसास हो गया कि हवा उनके खिलाफ बह रही है। आज आप के पार्षद और नेता अपने ही नेताओं से परेशान हैं। पार्टी दिल्ली में तेजी से अपनी जमीन खो रही है और लोग अब उन पर भरोसा नहीं करते अगर वे कोई चुनाव जीतते हैं, तो वे इसे अपनी लोकप्रियता के संकेत के रूप में प्रचारित करते हैं। अगर वे चुनाव हार जाते हैं, तो वे ईवीएम और पूरी व्यवस्था को दोष देना शुरू कर देते हैं'। सीएम गुप्ता ने चुनाव परिणामों पर दोहरे मापदंड अपनाने के लिए आप पर निशाना साधा है।
संकल्प गर्ल्स हॉस्टल का किया उद्घाटन
सीएम ने आदर्श नगर धीरपुर में सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए संकल्प गर्ल्स हॉस्टल के उद्घाटन किया। साथ ही मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सीएम गुप्ता ने महिला नेतृत्व वाले विकास में शिक्षा के महत्व पर बोली। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ा दान शिक्षा का दान है और जब यूपीएससी की तैयारी जैसे शीर्ष शैक्षणिक क्षेत्र की बात आती है तो इसमें सहयोग किया जाता है, इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती है।"
महिला सिविल अभ्यर्थियों को सहयोग पर बोलीं
सीएम रेखा ने महिला सिविल अभ्यर्थियों को सहयोग देने के लिए हॉस्टल के उद्देश्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "इस परियोजना को और आगे बढ़ाने की जरूरत है। संकल्प की पहुंच पहले से ही पूरे देश में है, इसे और बढ़ाया जाना चाहिए।
इस मंच के माध्यम से मैं एक बार फिर हमारे प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने हमेशा महिला नेतृत्व वाले विकास और महिला नेतृत्व वाली सरकार पर जोर दिया है।"