Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, जवानों का ऑपरेशन अभी भी जारी

Aryan
24 April 2025 1:04 PM IST
छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, जवानों का ऑपरेशन अभी भी जारी
x
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया गया है।

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर हो गए। सुरक्षा बलों ने 3 दिन पहले ही सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान और अभी भी मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ इन तीनों राज्यों के हजारों की संख्या में जवान ऑपरेशन पर हैं।

जवानों का सर्च ऑपरेशन

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे, इस सर्च ऑपरेशन में कई तरह की सुरक्षा इकाइयां शामिल हैं। जिसका उद्देश्य सीमावर्ती वन क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी और बुनियादी ढांचे को खत्म करना है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया गया है। फिल्हाल अभी भी जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

अभियान में 10,000 सुरक्षाकर्मी शामिल

पुलिस ने बताया कि यह अभियान बस्तर क्षेत्र में शुरू की गई सबसे बड़ी आतंकवाद को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाइयों में से एक था, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), राज्य पुलिस की सभी इकाइयों के साथ-साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसके विशिष्ट कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) सहित विभिन्न इकाइयों के लगभग 10,000 सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

5 हजार से अधिक नक्सलवादी घेरे गए

पुलिस ने बताया कि माओवादियों के सबसे मजबूत सैन्य संगठन बटालियन नंबर 1 और माओवादियों की तेलंगाना राज्य समिति के वरिष्ठ कैडरों की मौजूदगी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर सोमवार को अभियान शुरू किया गया और यह कई दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा यह इलाका माओवादियों की बटालियन नंबर 1 का बेस माना जाता है। साथ ही बीजापुर में 5 हजार से अधिक जवानों को नक्सलियों ने घेर लिया है।

Next Story