Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राहुल गांधी के बिहार यात्रा के दौरान बवाल, आपस में भिड़े कांग्रेस नेता, क्या बिहार कांग्रेस में सब ठीक नहीं है? देखें वीडियो

Varta24 Desk
7 April 2025 12:42 PM
राहुल गांधी के बिहार यात्रा के दौरान बवाल, आपस में भिड़े कांग्रेस नेता, क्या बिहार कांग्रेस में सब ठीक नहीं है? देखें वीडियो
x


पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त बिहार दौरे पर हैं। राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए हैं। फिलहाल इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक शख्स को पीट रहे हैं। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

पार्टी के अंदरूनी मतभेद और गुटों के बीच तनाव

दरअसल, वीडियो में रीगा के पूर्व कांग्रेस विधायक टुन्ना सिंह किसी कांग्रेस कार्यकर्ता को दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सदाकत आश्रम परिसर में ही दोनों गिर जाते हैं फिर पूर्व विधायक भाग रहे युवक को पीटने लगते हैं। वहीं वीडियो से ऐसा साफ झलकता है कि पार्टी के अंदरूनी मतभेद और गुटों के बीच तनाव किस हद तक बढ़ चुका है। इस दौरान बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह गेट के बाहर थे।

Next Story