Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात की वजह से हाहाकार! 82 लोगों की गई जान, किसानों का फसल हुआ बर्बाद

Varta24 Desk
11 April 2025 1:38 PM IST
बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात की वजह से हाहाकार! 82 लोगों की गई जान, किसानों का फसल हुआ बर्बाद
x
समानी आफत के कारण बिहार के कई हिस्सों में यातायात भी प्रभावित हुई। खराब मौसम के कारण किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई।

पटना। बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात की वजह से हाहाकार मचा है। वज्रपात ने पिछले 24 घंटों में भयंकर तबाही मचाया है। इस तबाही की वजह से अबतक बिहार में 82 लोगों ने जान गंवाईं हैं जबकि इस तबाही की वजह से सबसे ज्यादा जान नालंदा में गई है। मिली जानकारी के अनुसार 22 लोगों की जान गई है। वहीं इस तबाही की वजह से बिहार के किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है।

बारिश और वज्रपात ने जमकर मचाई तबाही

बता दें कि 24 घंटे में आंधी, बारिश और वज्रपात ने जमकर तबाही मचाई है। नालंदा, सीवान, सारण, भोजपुर, अरवल, गया, दरभंगा, जमुई और सहरसा समेत 20 जिलों में 82 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इसमें सबसे अधिक मौतें नालंदा में हुई। यहां पेड़ गिरने से 22 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सीवान में वज्रपात से चार लोगों की मौत हुई।

वहीं इसको लेकर मौसम विभाग की मानें तो बीते दिन 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी जबकि राजधानी पटना में 42.6 एमएम बारिश हुई।

किसानों का फसल हुआ बर्बाद

हालांकि आसमानी आफत के कारण बिहार के कई हिस्सों में यातायात भी प्रभावित हुई। खराब मौसम के कारण किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई।

वहीं पिछले 24 घंटे में वज्रपात से कुल 23 मौतें हुई। इसमें सबसे ज्यादा सीवान में चार लोगों की मौत हुई। वहीं सारण, दरभंगा, जमुई, सहरसा में दो-दो लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद मुजफ्फरपुर, कटिहार, मुंगेर, अररिया, भोजपुर, बेगूसराय, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर और पटना में एक-एक लोगों की जान गई। वहीं पेड गिरने और दीवार ढहने से कुल 38 लोगों की मौतें हुईं। इसमें सबसे अधिक 22 लोगों की मौत केवल नालंदा में हुई। जबकि भोजपुर में पांच, अरवल में तीन, गया में तीन, पटना में दो, गोपालगंज, जहानाबाद और जमुई में एक-एक लोगों की मौत हुई।

कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार

दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसमें सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, पश्चिम और पूर्वी चंपारण में बारिश और वज्रपात का अंदेशा जताया गया है।

इसके अलावा गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, रोहतास और भोजपुर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Next Story