Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री पूजी जाएंगी

Varta24 Desk
30 March 2025 6:00 AM IST
चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री पूजी जाएंगी
x

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो चुके हैं और घट स्थापना के बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं और मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा देवी के मंडपों में पहले नवरात्र के दिन होती है। शैल का अर्थ है हिमालय और पर्वतराज हिमालय के यहां जन्म लेने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। पार्वती के रूप में इनको भगवान शिव के पत्नी के रूप में भी जाना जाता है।

शैलपुत्री समस्त वन्य जीव-जंतुओं की रक्षक भी हैं

बता दें कि माता शैलपुत्री का स्वरूप बेहत शांत और सरल है। माता के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में कमल शोभा दे रहा है। मां अपने नंदी नामक बैल पर सवार होकर संपूर्ण हिमालय पर विराजमान हैं इसलिए माता शैलपुत्री को वृषोरूढ़ा और उमा के नाम से भी जाना जाता है। यह वृषभ वाहन शिवा का ही स्वरूप है और शैलपुत्री समस्त वन्य जीव-जंतुओं की रक्षक भी हैं। माता शैलपुत्री ने घोर तपस्या करके ही भगवान शिव को प्रसन्न किया था। शैलपुत्री के अधीन वे समस्त भक्तगण आते हैं, जो योग, साधना-तप और अनुष्ठान के लिए पर्वतराज हिमालय की शरण लेते हैं। मां अपने भक्तों की हमेशा मनोकामना पूरी करती हैं और साधक का मूलाधार चक्र जागृत होने में सहायता मिलती है।

Next Story