
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अयोध्या की मिल्कीपुर...
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव, 10 उम्मीदवार मैदान में, सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट पर बुधवार को उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह से ही मतदाता अपने बूथ पर जाकर अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्य पार्टियों के उम्मीदवार समेत 10 उम्मीदवार मैदान में है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है।
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के 414 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। बुजुर्गों के साथ महिलाओं और युवाओं की भी अच्छी तादात है। अभी तक सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। प्रमुख रूप से भाजपा के चंद्रभानु पासवान और सपा के अजीत प्रसाद चुनाव मैदान में हैं। करीब एक महीने तक चले चुनाव प्रचार के बाद सभी पार्टी के उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। उपचुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधी लड़ाई है। यहां के रण में जातीय समीकरण ही सियासत की भावी तस्वीर तय करेंगे। इस सीट पर कौन जीतेगा इस सवाल का जवाब आठ फरवरी को मिल जाएगा।