Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर एक्शन, अवैध हिस्से को किया ध्वस्त

Varta24 Desk
24 March 2025 12:15 PM IST
नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर एक्शन, अवैध हिस्से को किया ध्वस्त
x

नागपुर। नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान पर बड़ा एक्शन लिया गया है। आरोपी पर सख्त कारवाई करते हुए उसके घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने आझ यह एक्शन लिया है। इसके साथ ही फहीम खान पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि नोटिस के बाद भी खान ने अवैध ढांचे को नहीं हटाया।

नागपुर नगर निगम ने हाल ही में दिया था नोटिस

बता दें कि फहीम खान महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 17 मार्च को हुई हिंसा के लिए गिरफ्तार किए गए 100 से अधिक लोगों में शामिल है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर नगर निगम ने उसे हाल ही में नोटिस दिया था। इसमें कई खामियों और घर के लिए बिल्डिंग प्लान की मंजूरी न होने का हवाला दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, घर यशोधरा नगर इलाके में संजय बाग कॉलोनी में स्थित है। घर फहीम खान की पत्नी के नाम पर पंजीकृत है।

दंगों के विदेशी या बांग्लादेशी लिंक पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी

हालांकि इस मामले में सीएम फडणवीस ने कहा कि भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों को हिंसा भड़काने में उनकी भूमिका के लिए सह-आरोपी बनाया जाएगा। वहीं सीएम ने साफ तौर पर कहा कि दंगों के विदेशी या बांग्लादेशी लिंक पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, फिलहाल इसकी जांच चल रही है। उन्होंने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार फहीम खान का नाम लिए बिना कहा कि, मालेगांव हिंसा से कनेक्शन पर गौर किया जा सकता है, क्योंकि आरोपियों में से एक मालेगांव के एक राजनीतिक दल से संबंधित है, जिसे दंगाइयों की मदद करते देखा जा सकता है।

Next Story