
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पहलगाम हमले से सदमे...
पहलगाम हमले से सदमे में बॉलीवुड:'द बिग बॉलीवुड वन' शो कैंसल, सलमान ने फैंस को दिया झटका

मुंबई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से बॉलीवुड सदमे में है। वहीं इस हमले के बाद कई कार्यक्रम रद्द हो चुके हैं। वहीं अब सलमान खान ने भी फैंस को झटका दिया है। दरअसल, सलमान खान ने बड़ा कदम उठाया है। सलमान खान ने पहलगाम हमले की वजह से अपना यूनाइटेड किंगडम का दौरा रद्द कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
शो की नई तारीख का जल्द किया जाएगा ऐलान
बता दें कि सलमान ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि हम जानते हैं कि हमारे फैन इन प्रदर्शनों का इंतजार कर रहे थे, फिर भी हमें लगता है कि दुख की इस घड़ी में रुकना ही सही है। इस वजह से होने वाली किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं और आपकी समझदारी और समर्थन की तारीफ करते हैं। शो की नई तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।
दरअसल, सलमान खान 'द बिग बॉलीवुड वन' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 4 और 5 मई को यूनाइटेड किंगडम जाने वाले थे। अब सलमान खान ने बताया है कि पहलगाम हमले की वजह से उन्होंने इसे टाल दिया है। वहीं इस कार्यक्रम सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और दिशा पाटनी जैसे सितारे जाने वाले थे।
द बॉलीवुड बिग वन शो को टालने का किया फैसला
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने 'द बिग बॉलीवुड वन' का पोस्टर शेयर किया है। वहीं कैप्शन में सलमान खान ने लिखा है कि कश्मीर में दिल दहला देने वाली घटना और दुख की वजह से हमने द बॉलीवुड बिग वन शो को टालने का फैसला किया है।
अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने कार्यक्रम किए रद्द
बता दें कि पहलगाम में हुए हमले के बाद गायक अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। श्रेया घोषाल ने सूरत में अपने संगीत कार्यक्रम को रद्द करने का ऐलान किया था जबकि अरिजीत सिंह ने चेन्नई में होने वाले अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया था।
अभिनेता और हास्य अभिनेता केविन हार्ट ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अपने एक्टिंग माई एज टूर के भारतीय चरण पर रोक लगा दी है। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे।
केविन अपने वर्ल्ड टूर के तहत भारत आने के लिए पूरी तरह तैयार थे। अभिनेता और कॉमेडियन को 30 अप्रैल को दिल्ली में परफॉर्म करना था। डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो ने अपने सोशल मीडिया पेज पर कॉमेडी इवेंट रद्द करने के बारे में अपडेट साझा किया