
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सोनीपत में भाजपा मंडल...
सोनीपत में भाजपा मंडल अध्यक्ष की दो गोली मारकर हत्या कर दी

सोनीपत। गांव जवाहरा में भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। उनके दो गोली मारी गई है। हत्या के पीछे पड़ोसी से जमीन विवाद होने के बाद सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना गोहाना के जवाहरा गांव में पूरी वारदात हुई। हमलावर ने एक गोली उनके माथे में मारी और दूसरी गोली पेट में मारकर भाग गया। हमलावर उनका पड़ोसी बताया गया है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने गांव में अपनी बुआ के नाम से जमीन खरीदी थी। जिसे लेकर उनसे रंजिश थी। सुरेंद्र ने जमीन की जुताई कराई थी। जिससे गुस्साए पड़ोसी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।