Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर रखी ऐसी मांग, राजनीतिक गलियारों में मच सकता है हलचल, जानें क्या

Varta24 Desk
10 April 2025 4:16 PM IST
बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर रखी ऐसी मांग, राजनीतिक गलियारों में मच सकता है हलचल, जानें क्या
x
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की वकालत की है।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत घमासान मचा है। इस बीच बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक ऐसा बयान दिया है। जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की वकालत की है।

बता दें कि उन्होंने इस दौरान बिहार के सीएम को लेकर कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें देश का उप प्रधानमंत्री का दर्जा दिया जाए, तो बिहार के विकास को नई गति मिल सकती है। इससे बिहार का भला होगा।

राज्य का मान बढ़ेगा और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार को उसका हक जरूर मिलेगा। चौबे ने नीतीश कुमार की राजनीतिक सूझबूझ और प्रशासनिक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि देश के उच्च पदों पर बिहार का प्रतिनिधित्व होना समय की आवश्यकता है।

हालांकि चौबे ने यह साफ कर दिया कि यह मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाया जाए। इससे बिहार को केंद्र में और मजबूती से प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि स्व. बाबू जगजीवन राम के बाद बिहार से किसी नेता को उप प्रधानमंत्री पद मिलने से राज्य का मान बढ़ेगा और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Next Story