
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- BIHAR: फिर बिहार दौरे...
BIHAR: फिर बिहार दौरे पर राहुल गांधी, बेगूसराय में कन्हैया की "पलायन रोको, नौकरी दो" पदयात्रा में शामिल, जानें पटना लौटने पर क्या करेंगे

बेगूसराय। राहुल गांधी चार महीने के दौरान ही तीसरी बार बिहार दौरे पर निकले हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में होने वाले साल के अंत में विधानसभा चुनाव के चलते शुरुआत से ही चुनावी एक्टिव मोड में आ गए हैं।
राहुल गांधी की यह लगातार बिहार में चार महीने के अंदर ही तीसरी यात्रा है। राहुल गांधी श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के बाद बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। कांग्रेस कार्यालय में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। बिहार कांग्रेस की नई टीम के साथ ये उनकी पहली बैठक होगी। राहुल की इस यात्रा को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़ा जा रहा है।
पदयात्रा में होंगे शामिल
आज राहुल बेगूसराय में चल रही कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल होंगे। जहां वो लोगो से बात करेंगे। जिसके बाद बेगूसराय से पटना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां वह संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे।
चार महीने में तीसरा दौरा
राहुल गांधी का पिछले चार महीनों के भीतर ही ये बिहार का तीसरा दौरा है। इससे पहले राहुल गांधी 18 जनवरी को पटना आए थे और संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए थे। जिसके बाद कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष फरवरी महीने की शुरुआत में भी पटना आए थे।
तब वह पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित जगलाल चौधरी जयंती समारेह में शामिल हुए थे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तंज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि- उनके बिहार आने से कोई असर नहीं होगा। वे आए हैं और भ्रम फैलाएंगे। बिहार में नीतीश कुमार और पीएम मोदी की सरकार है, उन्हें 'भगवा' रंग से नफरत है और इसलिए वे सफेद टी-शर्ट पहनते हैं।