Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

BIHAR: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा- सीएम सदन में भांग पीकर आते हैं, जानें ऐसा क्यों कहा?

Varta24 Desk
12 March 2025 6:46 PM IST
BIHAR: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा- सीएम सदन में भांग पीकर आते हैं, जानें ऐसा क्यों कहा?
x

पटना। बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर प्रहार किया है। यही नहीं पूर्व सीएम ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह सदन में भांग पीकर आते हैं और महिलाओं की बेइज्जती करते हैं। इतना ही नहीं राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार 2005 से पहले के बिहार को लेकर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों से राज्य की जनता आहत है।

राबड़ी देवी ने सीएम के उस बयान पर कड़ी नाराजगी वक्त की है। जिसमें उन्होंने कहा था कि 2005 से पहले कोई कपड़ा पहनता था क्या? इस पर पलटवार करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि मैं राज्य सरकार और प्रधानमंत्री से पूछना चाहती हूं कि क्या 2005 से पहले आपके घर की महिलाएं कपड़ा नहीं पहनती थीं? उन्होंने इस बयान को महिलाओं का अपमान करार दिया।

नीतीश कुमार को महिलाओं से मांगनी चाहिए माफी

राबड़ी देवी ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सदन में दो बार उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सदन में ऐसा व्यवहार न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि सभी महिलाओं के लिए अपमानजनक उदाहरण है। उन्होंने नीतीश कुमार के व्यवहार को लोकतांत्रिक मूल्यों और गरिमा के खिलाफ बताया।

उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं अब जागरूक हैं और ऐसे अपमानजनक बयानों को बर्दाश्त नहीं करेंगी। नीतीश कुमार को जनता और खासकर करके महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। राबड़ी देवी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Next Story