
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पीएम मोदी के श्रीलंका...
पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे से पहले पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने श्रीलंका सरकार पर बोला हमला, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। श्रीलंका सरकार की अदाणी समूह के साथ ऊर्जा परियोजना फेल होने के बाद श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने वर्तमान सरकार को दोषी ठहराया है। विक्रमसिंघे ने अपनी टिप्पणी में दक्षिण भारत-केंद्रित आर्थिक ढांचे पर जोर दिया। पूर्व राष्ट्रपति के ये बयान पीएम मोदी की श्रीलंका यात्रा से पहले आए।
क्या बोले विक्रमसिंघे?
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अपने कार्यकाल के दौरान भारत के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाना के लिए कई रास्ते निकालने की बात कही। उन्होंने वर्तमान सरकार की समीक्षा करते हुए कहा कि अफसोस की बात है कि मौजूदा सरकार मन्नार में अदाणी समूह के साथ अक्षय ऊर्जा परियोजना को आगे बढ़ाने में फेल हुई। विक्रमसिंघे ने आगे कहा कि इसका प्रभाव न सिर्फ ऊर्जा परियोजना बल्कि भारत द्वारा निवेश की गई सभी परियोजनाओं पर पड़ेगा।
पीएम मोदी करेंगे श्रीलंका का दौरा
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने संसद में घोषणा करते हुए बताया कि पीएम मोदी 5 अप्रैल को श्रीलंका यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान सामपुर विद्युत संयत्र का निर्माण शुरु होगा। वहीं विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने बताया कि पीएम मोदी साल 2024 में राष्ट्रपति दिसानायके की दिल्ली यात्रा के दौरान हुए समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए कोलंबो आएंगे।