Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी के दर्शक के लिए बुरी खबर, नए सीजन को लेकर आई बड़ी खबर, जानें क्या

Varta24 Desk
12 April 2025 8:30 PM IST
बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी के दर्शक के लिए बुरी खबर, नए सीजन को लेकर आई बड़ी खबर, जानें क्या
x

मुंबई। बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। दोनों रियलिटी शो को लेकर एक बड़ी खबर आई है। वहीं इन दोनों शो को काफी पसंद किया जाता है। इन दोनों शोज की शानदार फैन फॉलोइंग है। यहां तक कि हर साल लोग इन शोज के टेलीकास्ट होने का इंतजार करते हैं।

शायद नही आएंगे नए सीजन

बता दें कि कुछ महीने पहले ही बिग बॉस का सीजन 18 और खतरों के खिलाड़ी 14 खत्म हुए थे। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस को होस्ट करते हैं जबकि रोहित शेट्टी को खतरों के खिलाड़ी के होस्ट के रूप में देखना फैंस काफी पसंद करते हैं।

दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन शो के नए सीजन शायद नहीं आएंगे। हालांकि बोला तो यह भी जा रहा है कि अगर आएगा भी तो देरी हो सकती है।

टॉप पर रहता है टीआरपी

वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रोडक्शन हाउस ने इस बार पीछे हटने का फैसला किया है। इसलिए बिग बॉस 19 न आए और खतरों के खिलाड़ी 15 को भी यही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बनिजय एशिया उर्फ ​​एंडेमोल इंडिया भारत में इन रियलिटी शो का प्रोडक्शन हाउस है। ऐसे में प्रोडक्शन हाउस का शो से हाथ खींच लेना चैनल के लिए भी समस्या होगी। क्योंकि दोनो ही शो टीआरपी में हमेशा टॉप के स्थान पर रहता है।

दोनों शो बदल सकता है चैनल

अगर, ये खबरें सच हैं तो इन दोनों शो का चैनल बदल सकता है। बता दें कि बिग बॉस का पहला सीज़न सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था जबकि अब यह कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। अगर प्रोडक्शन हाउस चला जाता है तो शो फिर से सोनी टीवी पर चला जाएगा।

लेकिन इसको लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक जानकारी सामने नही आई है कि इस्तीफे के पीछे प्रोडक्शन हाउस का कारण भी क्लियर नहीं है। लेकिन, कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस इस साल खतरों के खिलाड़ी 15 को प्रोड्यूस नहीं कर रहा है। अगर ये खबरें सच हैं तो जाहिर सी बात है कि फैंस के लिए एक बुरी खबर हो सकती है।

Next Story